मोदी के काफिले में शामिल बस खाई में गिरी, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गुजरात के लिम्बडी इलाके की है। दोहाद में मोदी की चुनावी रैली थी। रैली के बाद यह बस वापस लौट रही थी। सूत्रों ने बताया कि बस के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और बस अनियंत्रित हो गयी।
अनियंत्रित होकर बस गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही बचाव दल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गये। सभी पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मरने वाले पुलिसवालों में महिला कांस्टेबिल भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications