वॉलमार्ट ने भारत में लॉबिंग पर खर्च किए 125 करोड़
टीवी चैनलों पर चल रही खबरों की माने तो वालमार्ट साम,दाम, दंड, भेद लगाकर भारत में व्यापार करने की जुगत में लंबे अरसे से था। उसने साल 2008 में ही भारत में लॉबिंग शुरू कर दी थी। चूंकि नियम के मुताबिक कंपनियों को लॉबिंग का सारा ब्यौरा अमेरिकी संसद में देना पड़ता है। वो ही ब्यौरा वॉलमार्ट ने अमेरिकी सीनेट में दिया जिसमें बताया गया कि वो अब तक भारत में 125 करोड़ रुपये लॉबिंग में खर्च कर चुकी है।
अमेरिकी सीनेट की इस सनसनीखेज जानकारी पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। भाजपा ने इस मामले में जांच की मांग की है और कहा है कि हम जानना चाहते हैं कि इस लॉबिंग में कौन शामिल है? क्या इसमें कांग्रेसी नेता भी है। उसने साफ तौर पर शक जाहिर किया कि इस मामले में कांग्रेस के बड़े नेता हो सकते हैं क्योंकि वो ही जोर-शोर से एफडीआई के पीछे पड़े थे। इस पूरे मामले पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ज्यादा तो कुछ नहीं बोला लेकिन इतना कहा कि इस मामले की जानकारी उनको है।













Click it and Unblock the Notifications