मोदी सरकार जनविरोधी है इसे उखाड़ फेंकें:सोनिया गांधी

उन्होने कुपोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुजरात में अभी भी 45 फीसदी लोग कुपोषण के शिकार हैं, हम इस बार जरूर कुछ नया करके दिखाएंगे। मोदी सरकार जानती है कि गुजरात की अधिकांश जनता कृषि पर निर्भर है लेकिन फिर भी किसानों के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया जाता है। उन्होने यह भी कहा कि जनता को यह नहीं भूलना चाहिए कि गुजरात की नींव नेहरू ने ही रखी थी। सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी साणंद, अमरेली और जामनगर में रोड शो करेंगे एवं कई चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
गुजरात में चुनाव प्रचार इन दिनों जोरों पर है क्योंकि आने वाले 13 दिसंबर यानी गुरूवार को मतदान होना है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आते रहे है, भाजपा के अब तक नितिन गडकरी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्धू प्रचार के लिए आ चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए थ्री डी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह गुजरात चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दौर है। जहां पार्टियों के वरिष्ठ नेता जनता में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications