शर्मनाक है सोनिया का झूठ बोलना: मोदी
अहमदाबाद। एक बार फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लिया है। मोदी ने कहा कि जिन मुद्दो पर यूपीए बोलने का हक खो चुकी है उन पर यूपीए सुप्रीमो की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी सरासर झूठ बोल रही हैं। वो कैसे कह सकती हैं कि गुजरात के किसान गरीब और खस्ता हाल में हैं और यहां की सड़के एकदम बेकार।
अगर यहां कि सड़के एकदम बेकार है तो क्या यहां लोग आते उद्योग लगाने और किसानों की हालत खराब है तो गुजरात की 11 प्रतिशत की आय कृषि से कैसे हो पाती। सोनिया गांधी की टिप्पणियां कांग्रेस की कलई खोलती हैं। जब सरकार के पास कुछ बचा नहीं है तो इस तरह की बेतूकी टिप्पणियां कर रही हैं जो कि शर्मनाक है।
मालूम हो कि शुक्रवार को सोनिया गांधी ने दक्षिण गुजरात के मांडवी और सौराष्ट्र के केशोद में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और जमकर मोदी सरकार की धज्जियां उड़ाई। सोनिया गांधी ने कहा कि लोग यहां विकास की बातें करते हैं।
लेकिन काहे का विकास, यहां की सड़के ऐसी हैं जहां चलना मुश्किल है, बारिश में हाल तो और खराब हो जाता है तो वहीं किसान गुजरात में अपनी दुर्दशा पर रो रहा है। केवल कुछ इलाकों में ही विकास हो जाने से राज्य विकसित नहीं हो जाता है। विकसित होने के लिए संपूर्ण विकास होना चाहिए।गौरतलब है कि गुजरात में 13 और17 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आयेंगे।













Click it and Unblock the Notifications