मायावती ने कहा कि हम सरकार के पक्ष में वोट करेंगे

mayawati
नई दिल्‍ली। लोकसभा में एफडीआई पर बहुमत मिलने के बाद राज्‍य सभा में भी यूपीए का पलड़ा भारी रहने के पूरे आसार हैं। लोकसभा में एफडीआई पर वोटिंग में भाग न लेने वाली बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि हम एफडीआई मुद्दे पर सरकार के साथ हैं। इसका मतलब यह है कि बीएसपी पन्‍द्रह सांसदों के वोट भी राज्‍यसभा में यूपीए सरकार के पक्ष में ही पड़ेंगे।

कल लोकसभा में वोटिंग के समय संसद से वाकआउट होने की बात पर बसपा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मायावती ने कहा कि हम जब भी सरकार के समर्थन की बात करते हैं तो यही कहा जाता है कि हम सीबीआई के डर से सरकार का साथ दे रहे है। उन्‍होने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज द्वारा यह कहे जाने पर कि सपा, बसपा, केन्‍द्र सरकार का साथ इ‍सलिये देती हैं क्‍योंकि उन्‍हें सीबीआई का डर रहता है। मायावती ने सुषमा स्‍वराज के इस वक्‍तव्‍य का विरोध किया।

मायावती का कहना है कि केंद्र सरकार ने कहा है कि एफडीआई की नीति को किसी राज्‍य पर जबरन थोपा नहीं जायेगा अत: इस बात को ध्‍यान में रखकर हम सरकार के पक्ष में वोट करेंगे।

बसपा के इस निर्णय से ऐसा माना जा रहा है कि इससे केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिली है। अब यह देखने वाली बात होगी कि समाजवादी पार्टी इस पर क्‍या निर्णय लेती है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के साथ है इसलिए मायावती सरकार को वोट कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+