फतेहपुर: रेप के आरोपी ने कहा 'पीड़िता को हाजिर करो'

डेढ़ हफ्ते से नारी निकेतन में बंद पीड़ित दलित छात्रा के मामले में पुलिस आठ में से एक भी मुल्जिम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस पर मुल्जिमानों से मिले होने के शुरू से ही आरोप लगाए जाते रहे हैं। पुलिस के इस रवैए से उनका हौंसला इस कदर बढ़ा है कि अब वह पीड़िता को उनके सामने हाजिर न करने पर सरेआम परिवार के सभी सदस्यों का अपहरण और हत्या करने की धमकी देना शुरू कर दिया है।
पीड़िता की छोटी बहन कोमल उर्फ रेनू ने बताया, "अभियुक्त अजय मौर्या की मां और उसका बड़ा भाई विजय सोमवार की शाम उनकी लोधीगंज स्थिति फल और सब्जी की दुकान में पहुंचकर धमकाया है कि अगर पीड़िता को मंगलवार की शाम तक उनके हवाले नहीं किया गया तो वह परिवार के सभी सदस्यों का अपहरण कर हत्या कर देंगे।"
सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि मामले में अभियोग दर्ज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गए और शहर में ही मौजूद एक भी अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़िता के उस पर आरोप में दम नजर आ रहा है, जिसमें उसने मुकामी पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप जड़ा था। यह आरोप सीओ सिटी के समक्ष पीड़िता ने 21 नवम्बर को उस समय लगाया था जब वह जांच के बहाने सभी अभियुक्तों को अपने कार्यालय में बुलाये थे। पुलिस ने अभियुक्तों के दबाव में ही पीड़िता को पहले चार दिन तक महिला थाने में बंद किए रही और बाद में उसे 24 नवम्बर की रात जबरन नारी निकेतन भेज दिया गया।
मामले के विवेचक नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया, "स्थानीय पुलिस को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई बार लिखा गया है, पर वह सहयोग नहीं कर रही। रही बात अभियुक्तों द्वारा पीड़िता के परिजनों को तो इस बावत अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दर्ज करायी।" उन्होंने कहा कि यदि शिकायत आई तो उस पर सम्यक विचार किया जाएगा।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने का कहना है कि किसी भी अभियुक्त द्वारा कानून हाथ में लिया गया तो वांछित कार्रवाई होगी। एएसपी ने अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तार न होने की ठोस वजह नहीं बता पाए, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ‘पुलिस के पास कई काम हैं, शीघ्र गिरफ्तारी भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications