भारत की तर्ज पर पाकिस्‍तान ने भी बनाई आतंकवाद निरोधी एजेंसी

pakistan-map
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पाक सरकार ने एनसीटीए को मंजूरी दे दी है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में राष्‍ट्रीय आतं‍कवाद विरोधी प्राधिकरण (एनसीटीए) को मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक के अंतर्गत आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए रणनीतियों का निर्माण किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत को अस्थिर करने के लिए पाला पोषा गया आतंकवाद अब पाकिस्‍तान के लिए ही बड़ी समस्‍या बन गया है। पिछले दिनों देश में शियाओं पर हुए आतंकवादी हमले में 50 लोग मारे गये थे। पाक प्रधानमंत्री ने इन हमलों की निंदा करते हुए एनसीटीए को मुल्‍क के लिए बेहद आवश्‍यक बताया है।

पिछले दो वर्षों में पाकिस्‍तान में तालिबानी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं जिससे मुल्‍क में हमलों की तादात भी बढ़ती जा रही है। पाकिस्‍तान का प्रशासन तालिबानियों से निपटने में पूरी तरह असफल रहा है। इसलिए एनसीटीए के अन्‍तर्गत कुछ बड़े निर्णय लिये जाएंगे। तालिबानियों ने ही सुरक्षाबलों के मुख्‍यालय पर भी पिछले दिनों कुछ हमले किये थे जिसमें काफी लोग मारे गये थे।

तालिबानी गति‍विधियों के कारण ही पाकिस्‍तान को दुनिया का सबसे असुरक्षित मुल्‍क माना जाता है जहां वर्ष भर बम धमाके होते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+