अग्नि-2 को टक्कर दे सकती है पाक की हत्फ 5

यह जानकारी पाकिस्तानी सेना द्वारा दी गई लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया कि इसका परीक्षण कहां किया गया। इस सफलता पर पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री परवेज अशफाक ने सेना को इसके लिए बधाई दी। हत्फ 5 मिसाइल को गौरी नाम दिया गया है। जो कि तरल ईंधन से चलती है। रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि भारत की बड़ी सैन्य क्षमता को देखते हुए इसका विकास किया गया है।
अमेरिका के एक खूफिया विभाग के मुताबिक पाकिस्तान लगातार अपना परमाणु जखीरा बढ़ाता जा रहा है। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान के पास 90 से 110 तक परमाणु हथियार हो सकते हैं। गौरतलब कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications