केजरीवाल ने सोनिया के 'आम आदमी' को हाईजैक किया!

नई दिल्ली। कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल ने जैसे सोशल मीडिया पर खबर दी की कि उनकी पार्टी आम आदमी की पार्टी होगी, राजनीति शुरू हो गयी। कांग्रेस की ओर से बयान आया है कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली इंडियन नेशनल कांग्रेस का स्लोगन है आम आदमी ऐसे में केजरीवाल उस स्लोगन का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, यह तो स्लोगन और नाम को हाईजैक करने जैसा हुआ।

आपको बता दें कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि ' मैं हूं आम आदमी पार्टी, मैं बनाऊंगा जनलोकपाल', मैं खत्म करुंगा महंगाई' । जिससे साफ हो गया था कि केजरीवाल की पार्टी का नाम आम आदमी की पार्टी है।केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि जो कोई भी इस पार्टी का हिस्सा बनना चाहता है वो 26 नवंबर को जंतर-मंतर आ सकता है।

उसके तुरंत बाद केजरीवाल ने अपनी टीम और लोगों के साथ दिल्ली में इस बात का खुल कर ऐलान भी कर दिया हालांकि पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा दिल्ली के जतंर-मंतर पर 26 तारीख यानी की सोमवार को होगी। पार्टी की खास बात यह है कि ना तो इसमें कोई अध्यक्ष होगा और ना ही महासचिव।

मालूम हो कि कांग्रेस ने साल 2004 और 2009 में अपनी पार्टी का प्रचार आम आदमी के साथ हाथ करके किया था जिसमें कहा गया था कि 'आम आदमी की जरूरत रोटी, कपड़ा, मकान दिलायेगा कांग्रेस का हाथ' देखते हैं कांग्रेस के इस आरोप का केजरीवाल क्या जवाब देते हैं? आम आदमी के 8 सच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+