जानते हैं: 4 करोड़ लोग ऑफिस में देखते हैं एडल्ट फिल्म
एक वक्त था जब लोग एडल्ट फिल्म, पोर्न और सेक्स संबधित बातों पर कभी भी खुलकर नहीं बोलते थे। इसे लोगों की झिझक कहें या फिर आपसी समझ कि लोग पर्दे की चीजों को पर्दे के अंदर ही रखते थे लेकिन आज वक्त बदल चुका है। चीजों के खुलेपन ने अश्लीलता को बढ़ावा दे दिया है। ताजा मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आयी है। लोगों को वयस्क फिल्में इस कदर अच्छी लगती है वो उसे देखने के लिए ऑफिस का भी वक्त प्रयोग कर लेते हैं।
वयस्क फिल्मों के जानकार के मुताबिक दो तिहाई लोग ऑफिस में ही छुपकर वयस्क फिल्मों को देख लेते हैं और अपने सहकर्मियों के साथ खुले आम उस फिल्म का अनुभव बांटते हैं। जर्मन सेक्स थेरपिस्ट डॉ. क्रिस्टोफ ने बताया है कि विश्व में हर दिन करीब 6 करोड़ लोग पॉर्न वेबसाइट पर आते हैं। जिनमें से चार करोड़ लोग ऑफिस ऑवर में इन वेबसाइटों पर क्लिक करते हैं। डॉ. क्रिस्टोफ ने ऑस्ट्रिया के एक प्रेस वार्ता में यह बात कही उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अध्ययन के आधार पर सामने आया है। सेक्स बिहेवियर रिलेटड सेमिनार के लिए डॉ. क्रिस्टोफ ऑस्ट्रिया आये थे।

डॉ. क्रिस्टोफ ने कहा कि अब वो वक्त जा चुका है जब लोग दरवाजे बंद करके, टीवी का साउंड स्लो करके या किताबों को छुपाकर सेक्स रिेलेटड बातों जानने की कोशिश किया करते थे। आज तो लोग अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए किसी वक्त का इंतजार नहीं करते हैं। वो ऑफिस में भी धड़ल्ले से एडल्ट फिल्में देख लिया करते हैं। क्रिस्टोफ ने कहा कि अति हर चीज की खराब होती है और ऑफिस में पोर्न देखना अति के अंदर आता है जो कि किसी भी देश और युवा पीढ़ी के लिए शुभ संकेत नहीं है। क्लिक करें: कामासूत्र पेज को












Click it and Unblock the Notifications