कल्पना चावला मेडिकल कालेज का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नगर निगम करनाल की ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना तथा 7 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बनाए गये लघु सचिवालय भाग-2 का उद्घाटन किया। उन्होंने 31 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली प्राचीन मुगल नहर जीर्णोद्घार परियोजना के दूसरे चरण तथा 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अग्निशमन एवं कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि करनाल व देश की सुपुत्री कल्पना चावला ने पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान छोड़ी है और वह अंतरिक्ष में जाने वाली देश की पहली महिला बनी थी। मुख्यमंत्री ने क हा कि देश व करनाल की जनता के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि कल्पना चावला चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना से पानीपत, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और कैथल के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। जहां इस महाविद्यालय में नए चिकित्सक तैयार होंगे, वहीं लोगों को सस्ता और आसानी से इलाज भी उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय 43 एकड़ भूमि पर बन कर तैयार होगा और इसमें 100 चिकित्सकों को शिक्षा के लिए दाखिला दिया जाएगा तथा इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बिस्तरों का एक अस्पताल भी बनाया जाएगा। महाविद्यालय में एक नर्सिंग कालेज भी खोला जाएगा, जहां पर नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर कल्पना चावला के पिता बनारसी लाल चावला, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार वीरेन्द्र सिंह, सीपीएस सुलतान सिंह जडौला, विधायक जिले राम शर्मा, धर्म सिंह छौक्कर,अतिरिक्त मीडिया सलाहकार सुनील परती, श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांबाज भी उपस्थित थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications