अश्‍लील कॉल या SMS आये तो कॉल करें 1090 पर

helpline for UP women
लखनऊ। भाई दूज के अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की महिलाओं को एक तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने वूमन पावर लाइन 1090 काल सेन्टर शुरू करते हुए कहा कि अब महिलाएं इस नम्बर पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से पर इस काल सेन्टर का उद्घाटन करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस नम्बर पर महिलाएं अश्लील फोन कॉल व मैसेज आदि से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करा सकतीं है।

अखिलेश यादव ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम (100) व अग्निशमन(101) की तर्ज पर प्रदेश में शुरू की गयी इस 1090 काल सेवा में महिला ही फोन रिसीव करेगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को किसी भी पुलिस स्टेशन या अन्य कार्यालय में नहीं बुलाया जायेगा तथा समस्या का पूरी तरह समाधान होने तक पुलिस शिकायतकर्ता के सम्पर्क में रहेगी।

मौजूदा समय में महिला पावर लाइन सेन्टर में 45 महिला सिपाही, 25 पुरुष सिपाही, 2 महिला उप निरीक्षक तथा 2 पुरुष उपनिरीक्षक होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि बस्ती जिले के एक पार्टी कार्यकर्ता ने उनके कर्मचारियों को फोन पर धमकी दी कि उसे जल्द लैपटाप दिया जाय जैसा कि पार्टी ने वायदा किया था। हालांकि बाद में उसे चेतावनी देकर छोड दिया गया।

लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और वूमन पावर लाइन के प्रभारी नवनीत सिकेरा ने एक प्रेजेन्टेशन भी दिया। उन्होंने कहा किसी भी महिला के शिकायत करने पर पहले चरण में उस युवक या व्यक्ति को चेतावनी दी जायेगी और यदि उसने आपत्तिजनक फोन करना या एसएमएस देना जारी रखा तो उसके परिवार वालों को सूचित कर कानूनी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण फिलहाल यह नम्बर टोल फ्री नहीं किया जा रहा है बाद में इसे टोल फ्री कर दिया जाएगा। योजना पूरी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत सिकेरा की निगरानी में रहेगी। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) शची घिल्डियाल तथा रेडियो मेन्टीनेंस आफीसर राघवेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह भी इससे जुड़े रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+