अबॉर्शन से किया इंकार, आयरलैंड में भारतीय महिला की मौत

Indian woman refused abortion in Ireland, dies
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रेग्‍नेंसी के दौरान नाजुक हालत से जूझ रही एक भारतीय महिला की आयरलैंड के एक अस्‍पताल में मौत हो गई। महिला को बचाया जा सकता था मगर डॉक्‍टरों ने अबॉर्शन करने से मना कर दिया। इसके पीछे दलील देते हुए डॉक्‍टरों ने कहा कि आयरलैंड एक कैथलिक देश है और यहां पर अबॉर्शन नहीं किया जा सकता।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कर्नाटक की रहने वाली और पेशे से डेंटिस्‍ट 31 वर्षीय सविता हलप्‍पनवार 14 हफ्तों की गर्भवती थी। मसिकैरेज की आशंका को देखते हुए उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सविता को भयंकर दर्द था और डॉक्‍टर भी इस बात को मान चुके थे कि बच्‍चे को बचाया नहीं जा सकता है लेकिन फिर भी डॉक्‍टरों ने सविता का अबॉर्शन करने से मना कर दिया। डॉक्‍टरों ने कहा कि आयरलैंड का 'कैथलिक' कानून इसकी इजाजत नहीं देता। उनके मुताबिक जब तक गर्भ में पल रहे भ्रूण की धड़कनें बंद नहीं हो जातीं, तब तक ऐसा नहीं किया जा सकता।

सविता दर्द से तड़पती रही मगर डॉक्‍टरों ने अबॉर्शन से बिल्‍कुल मना कर दिया। हालांकि 3 दिन बाद डॉक्‍टरों ने अबॉर्शन किया मगर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। ब्लड पॉइजनिंग के चलते सविता की तबियत बिगड़ गई और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से आयरलैंड में इस घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने आयरलैंड पार्लियामेंट की तरफ मार्च किया। इस दौरान उनके हाथों में सविता के तस्वीरों वाले बैनर थे। ये लोग मांग कर रहे थे कि देश में अबॉर्शन को लेकर कानून को बदला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+