बच्चों को नानी के घर भेजा और की पत्नी की हत्या

सूचना पर जब वह घर पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ बेटी का शव घर में पड़ा मिला जिसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अब मोबीन की तलाश में जुटी है।
मलिहाबाद के नसीरुद्दीन ने अपनी बेटी निशा खातुन उर्फ बिटान का विवाद नौ वर्ष पूर्व मलिहाबाद के हमरापुर निवासी मोबीन से किया। मोबीन जरदोजी का काम करता था। शादी के बाद से ही मोबीन पत्नी संग ससुराल में रह रहा था। करीब दो माह पूर्व मोबीन ने ससुर से व्यापार करने के लिए दो लाख रुपए की मांग की। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण नसीरूद्दीन ने रुपए देने में असमर्थता जता दी। पैसे न मिलने पर मोबीन और उसके ससुर के बीच कुछ कहासुनी हो गयी।
ससुराल से मनमुटाव होने के बाद मोबीन ठाकुरगंज इलाके के मल्लाहीटोला में सिराजुद्दीन के मकान में किराए पर रहने लगा था। नसीरूद्दीन के अनुसार बीती रात मोबीन ने अपने बच्चो हमजा और फहाद को उनके घर पर भेज दिया था, जबकि वह निशा के साथ घर पर अकेला था। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे मोबीन ने उन्हें फोन कर बताया कि घर चले जाओ निशा की तबियत खराब है। मोबीन का फोन आने के बाद जब वह बेटी के घर पहुंचे, तो उन्हें दरवाजे पर ताला लटका मिला।
नसीरूद्दीन ने बताया कि बेटी के घर पर जब ताला लटका देखा, तो अनहोनी की आशंका हुई। उन्होनें अपने करीबियों को बुलाया और ताला तोड़कर जब अन्दर पहुंचे, तो तखत पर निशा का शव पड़ा था और उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। बेटी को मृत देख उन्होनें मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ठाकुरगंज शशिकांत ने बताया कि निशां की मौत संदिग्ध हालात में हुई है, जबकि नसीरूद्दीन ने दामाद मोबीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को निशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications