उसैन बोल्ट जीत सकते हैं वर्ल्ड एथलीट आफ द ईयर अवॉर्ड

इसके अलावा लंदन ओलंपिक में 800 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाने के लिए रोडिशा को भी एथलीटों की सर्वश्रेष्ठ सूची में नामित किया गया है। ओलंपियन एरिज मेरिट को 110 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाने के कारण चुना गया है। अन्तर्राष्ट्रीय एसोसिएशन आफ एथलेटिक्स फेडरेशन ने तीनों एथलीटों के लिए इस अवार्ड के लिए नामित किया है। अपने खास अंदाज के अलावा बीजिंग और लंदन ओलंपिक में तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतने के कारण बोल्ट को दुनिया भर में लोकप्रियता प्राप्त है।
उसैन बोल्ट ने लंदन ओलंपिक में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और चार गुणा सौ मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी पाई थी। वहीं बीजिंग ओलंपिक में भी उन्होने इन्हीं स्पर्धाओं में बोल्ट ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। बोल्ट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अब तक पांच स्वर्ण दो रजत, वर्ल्ड एथलेटिक्स में एक स्वर्ण, सीएसी चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण और पैन अमेरिकन जूनियर चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण जीता है।












Click it and Unblock the Notifications