सरदार से पहले धूम मचा रहा सन ऑफ गुजरात

यू ट्यूब पर सन ऑफ गुजरात गाना अपलोड किया गया है। वैसे यह गाना गरबा स्पेशल के रूप में अपलोड किया गया था। कूलधोकला प्रोडक्शन की ओर से यू ट्यूब पर अपलोड किए गए इस गीत को अब तक 1 लाख 56 हजार से अधिक लोग हिट्स कर चुके हैं यानी सुन चुके हैं।
सन ऑफ सरदार आगामी 13 नवम्बर को रिलीझ होने वाली है और सन ऑफ गुजरात उससे पहले ही धूम मचा रहा है। माना जा रहा है कि सन ऑफ गुजरात शीर्षक वाला यह गाना सन ऑफ सरदार के पों-पों जैसी चिल्ल-पौं के मुकाबले लोगों को न केवल राहत देता है, बल्कि गुजरात के महत्व के साथ-साथ गुजरात की विशेषता और गरिमा को भी प्रस्तुत करता है।












Click it and Unblock the Notifications