जिस घर में शौचालय नहीं उस घर में दुल्‍हन नहीं: जयराम रमेश

Jairam Ramesh
जयपुर। अपने निर्मल भारत यात्रा पर निकले ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने अभी कुछ दिन पहले शौचालय की तुलना मंदिर से कर दी थी। इस बात को लेकर खासा हंगामा खड़ा हुआ था। इस बार जयराम रमेश ने एक बार फिर विवादास्‍पद बयान दे दिया है। इस बार जयराम रमेश ने कहा कि सूखे शौचालय का इस्‍तमाल करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। कोटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि देश में करीब 25 लाख सूखे शौचालय हैं, जिनसे सिर पर मैला ढोने की शर्मनाक प्रथा को बढ़ावा मिलता है।

जयराम रमेश अगर सिर्फ सूखे शौचालय तक ही रुक जाते तो भी ठीक था मगर उन्‍ह‍ोंने शादी के रिश्‍ते को शौचालय से जोड़ दिया। रमेश ने कहा कि जिस घर में शौचालय नहीं उस घर में दुल्‍हन नहीं। यानी लड़कियों को अगर ससुराल में शौचालय न दिखे तो वो ससुराल न जाएं। रमेश की सभा में ज्यादातर महिलाएं थीं। उन्होंने इनसे कहा, 'आप शादी से पहले ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता जानने के लिए राहु-केतु आदि के बारे में ज्योतिष से पूछते हैं।

आप जब शादी का फैसला कर रहे हों, तब यह भी देखना चाहिए कि दूल्हे के घर में शौचालय है या नहीं। मालूम हो कि इससे पहले जयराम रमेश ने कहा था कि शौचालय मंदिर से ज्‍यादा पवित्र होते हैं। रमेश के इस बयान पर खूब बवाल हुआ था। इस सिलसिले में उनके खिलाफ अदालत में मामला विचाराधीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+