मध्य प्रदेश: मंदिर में भगदड़, 3 की मौत, 35 जख्मी

शासन ने दो मौतों की पुष्टि की है। मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की गई है। मंदिर में प्रात: चार बजे आरती के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगभग दो लाख से ऊपर थी। मंदिर में चार लाख लोग जमा थे। सीढ़ी मार्ग पर एक व्यक्ति अचानक गिरकर बेहोश हो गया, जिससे भगदड़ मच गई, जिसमें रानी (14), बुधिया बाई (35) की भीड़ में दबकर मौत हो गई।
हादसे में यशोदा (35) नाम की महिला की भी मौत हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 35 घायलों में से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मंदिर विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के ऊपर बना हुआ है। यह भोपाल से लगभग 70 और सीहोर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications