मैंने केजरीवाल को कोई धमकी नहीं दी: खुर्शीद

Salman Khurshid
नई दिल्ली। विकलांगो के नाम पर पैसा लूटने को लेकर विवादों में आये कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक बार फिर से अपने बारे में सफाई दी है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को कोई धमकी नहीं दी है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि जो लोग मुझे कह रहे हैं कि मैंने उन्हें माफिया जैसी धमकी दी है वो जरा मुझे बताये कि उनकी खुद की भाषा कैसी है और वो किस लहजे में बात करते हैं। गु्स्से में तमतमाये खुर्शीद ने कहा कि वो अरविंद केजरीवाल को ऐसा सबक सीखायेंगे कि वो तर्क करना भूल जायेंगे। सलमान खुर्शीद ने मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला और कहा अब वो नहीं बल्कि उनके वकील मीडिया से बात करेंगे क्योंकि मीडिया उनकी बात गलत ढंग से पेश करता है।

गौरतलब है अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत ठहराते हुए खुर्शीद ने कहा था कि अब वक्त आ गया है कि वो कलम की जगह लहू से काम करें। जिस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनको कुछ हुआ तो 100 अरविंद पैदा हो जायेगें। किसी के माफिया अंदाज से वो डरते नहीं हैं।

भ्रष्टाचार के चलते अरविंद केजरीवाल सलमान खुर्शीद के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी है इसलिए अब अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद के इलाके फर्रुखाबाद में जा कर उनके खिलाफ आंदोलन चलाने की बात कही है। पढ़े: अब सिर्फ कलम से नहीं, खून से भी करुंगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+