यूपी में इंसानियत शर्मसार, पत्नी गिड़गिड़ाती, पति तड़प-तड़प कर मर गया

Woman pleaded hours to doctors, husband died
एटा। यूपी में हर तरफ अव्‍यवस्‍था फैली हुई है। अब इसे सरकार का ढुलमुल रवैया कहें या अधिकारियों की मनमानी मगर गुरुवार को इसके चलते एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि अस्‍पताल में मौजूद डॉक्‍टर ने करीब तीन घंटों तक मरीज को नहीं देखा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो आनन-फानन में लापरवाह डॉक्‍टर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये गये। दरअसल ये पूरा वाक्‍या गुरुवार का है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मीना नाम की महिला का पति देवेन्‍द्र काफी बीमार थे।

गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे मीना उन्‍हें इलाज के लिये जिला अस्‍पताल लेकर आई। अस्‍पताल में आने के बाद देवेन्‍द्र को वार्ड में डाल दिया गया मगर कोई इलाज शुरु नहीं हुआ। 2 घंटे बाद देवेन्‍द्र को भर्ती किया मगर तब ड्यूटी पर तैनात डॉ बी सागर अस्पताल से गायब हो गए। डॉक्‍टर की गैरहाजरी के चलते देवेन्‍द्र को सही समय पर खून नहीं चढ़ सका और अस्‍पताल में ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। देवेन्‍द्र के परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्‍टर के गायब होने के बाद देवन्‍द्र की हालत नाजुक होती चली गई। मीना ने आरोप लगाया है कि वह अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों से गुहार लगाती रही कि देवेन्द्र को खून जरूरत है और उसे फौरन खून चढ़ा दिया जाए लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने भी मीना की एक नहीं सुनी।

सब ये कह कर उसे टालते रहे कि डॉक्टर के आने के बाद ही कुछ हो सकेगा। डॉक्‍टर के लापरवाही से मौत की खबर तब प्रशासनिक अमला को पता चला तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जांच के आदेश दे दिये गये। वहीं मीडिया ने जब डॉक्‍टर सागर से बात करनी चाही तो उन्‍होंने मीडिया के साथ भी बदसलूकी की। इस पूरे मामले ने अखिलेश सरकार में अव्‍यवस्‍था की पोल खोल दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+