पैसा कमाने के लिये फेसबुक पर अपना दूध बेच रही हैं महिलाएं

Mothers in UK and US selling their breast milk on Facebook!
लंदन। जल्‍दी पैसा कमाने और अमीर बनने के कई तरीके आपने सुने होंगे मगर आज जो आपको बताने जा रहे हैं उसने आपने सुनना तो दूर सोचा तक नहीं होगा। ब्रिटेन और अ‍मेरिका में माताएं जल्‍दी पैसा कमाने की फिराक में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक सहित कई सामुदायिक मंचों पर अपना दूध बेच रही हैं। हालांकि ऐसा करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस दूध को खरीदने वाले नये जमाने के मां-बापों का मनना है कि इससे उनके शिशुओं को बीमारी और एलर्जी से सुरक्षा मिलती है। वहीं कई समाजिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डेली मेल को एक वेबसाइट ने बताया है कि हमारी इस व्यवस्था में साफ सुथरा दूध निजता पूर्ण तरीके से खरीदा जा सकता है। दान देने वाली माताएं अपने शिशु की उम्र के साथ अपने दूध को सूचीबद्ध कराती हैं। एक अध्ययन के अनुसार एस्सेक्स से न्यूकैसल तक की महिलाएं ताजा या फ्रीज किया हुआ दूध बेच रही हैं। इसकी कीमत एक पाउंड प्रति इकाई है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत दो अमेरिकी डॉलर है। मातृ दुग्ध दान करने या प्राप्त करने के लिए कानूनी तरीके मौजूद हैं। कुछ केंद्र उन बच्चों के लिए दूसरी महिलाओं का दूध लेकर संरक्षित करते हैं, जिनकी अपनी माताएं स्तनपान नहीं करवा सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+