कोई उड़ा रहा है बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह का मजाक

Raebareli MLA Akhilesh Singh
रायबरेली। विधायक अखिलेश सिंह के नाम से रायबरेली के लोग काफी डरते हैं कहा जाता है कि उनके सामने तो पुलिस के आला अधिकारी तक नजरें उठाने की जुर्रत नहीं करते लेकिन कोई ऐसा शख्‍स भी है जो उनसे बिल्कुल भी नहीं डरता। बतौर अखिलेश सिंह उनके नाम से फेसबुक पर एक एकाउंट चल रहा है जिसे फर्जी ढंग से बनाया गया। इस एकाउंट में न सिर्फ आपत्तिजनक फोटाग्राफ लगाए गए हैं बल्कि कई ऐसे कमेन्ट्स भी लिखे गए हैं जिसे अखिलेश सिंह की छवि खराब हो रही है।

पीस पार्टी के दबंग विधायक अखिलेश सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज की फेसबुक पर उनके नाम से एक फर्जी एकाउंट चल रहा है जिस पर कई आपत्तिजनक फोटोग्राफ लगीं हैं तथा कमेन्ट्स लिखे जा रहे हैं जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक अखिलेश सिंह का कहना है कि कोई उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है जिसे तुरन्त रोका जाना चाहिए।

उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले की जांच कर इस एकाउंट को बंद कराया जाए। कोतवाली में तहरीर देने के बाद सदर विधायक श्री ङ्क्षसह ने कहा कि वे इंटरनेट की दुनिया से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं और वह स्वयं कम्प्यूटर का उपयोग भी नहीं करते। फिर भी उनके नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराध उनके विरोधियों की सोची समझी रणनीति है और ऐसा करके कोई उन्हें बदनाम करना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि तत्काल उनका नाम फेसबुक से हटाया जाए तथा यह हरकत करने वाले अपराधियों को बेनकाब किया जाए। उन्होंने बताया कि फर्जी फेसबुक बनाकर उसमें आपत्तिजनक फोटोग्राफ और विवादित कमेंट लिखकर उन्हें बदनाम करने की एक साजिश है। फर्जी फेसबुक की जानकारी मिलने पर कोतवाली मे अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+