यूपी: सीएमओ को किडनैप करने वाले दबंग मंत्री की छुट्टी

UP minister accused of abducting CMO resigns
लखनऊ। यूपी में गोंडा के सीएमओ का अगवा करने के आरोप में दबंग मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की छुट्टी हो गई है। चौतरफा दबाव के बाद आज विनोद सिंह ने राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंप दिया। विनोद सिंह पर आरोप है कि उन्‍होंने कांट्रैक्‍ट पर डॉक्‍टरों की भर्ती को लेकर गोंडा के सीएमओ डा. एसपी सिंह को अगवा किया और उनके साथ मारपीट की। उसके बाद से सीएमओ लापता है और उनका अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। मीडिया में मामला उछलने के बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। खास बात यह है कि इस पूरे मामले में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अबतक कुछ नहीं कहा है।

अपने पक्ष में मंत्री विनोद सिंह ने कहा है कि पूरे मामले को एकतरफा पेश किया जा रहा है। विनोद सिंह ने कहा है कि उन्‍होंने इस्‍तीफा नैतिक आधार पर दिया है। मंत्री ने मांग की है कि सीएमओ के रोल की भी जांच की जाये।

मंत्री विनोद सिंह ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद पूरे मामले की जांच की मांग की है। विनोद सिंह का कहना है कि पूरे मामले को एकतरफा पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नैतिक आधार पर दिया है। सिंह ने साथ ही सीएमओ के रोल की जांच की मांग की। वहीं दूसरी तरफ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने भी इस मामले पर रिपोर्ट सीएम को दी है जिसमें पीड़ित सीएमओ के परिवार का बयान भी शामिल है।

पढ़ें: रात के अंधेरे में ये क्‍या खेल खेलती है अखिलेश सरकार

पूरे मामले से अवगत कराते हुए आपको बता दें कि आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत गोंडा के अस्पतालों में कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की नियुक्ति होनी थी। सोमवार को लिस्ट निकली तो इसमें मंत्री जी के चहेतों के नाम नहीं थे। आरोप है कि मंत्री ने रात में ही सीएमओ को तलब कर लिया। मंत्री श्री सिंह ने सीएमओ को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें सीएमओ कार्यालय ले आए। इसके बाद उन्होंने संविदा चिकित्सकों की तैनाती की फाइलों को खंगला और उसने बदलाव करने को कहा लेकिन जब बात क्लर्कों के न होने की आयी तो उन्होंने सीएमओ को वहीं बंद कर क्लर्कों को लेने चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+