टोल टैक्स मांगा तो सांसद ने निकाली बंधूक

कांग्रेसी सांसद ने दिल्ली के टोल बूथ पर पैसे मांगे जाने पर गुस्से में बंदूक निकाल ली। ये कहिये कि वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसने नेता जीकी करतूत को कैद कर दिया। यह घटना गुजरात की है और सांसद का नाम है विट्ठल रागडि़या है। चलिये अब आपको ले चलते हैं गुड़गांव जहां आये दिन ऐसी घटनाएं होती हैं।
दिल्ली-गुडग़ांव टोल प्लाजा पर जाम से जहां आम वर्ग परेशान है वहीं इसे हटाने को लेकर चल रहे विवाद पर जिला प्रशासन खामोश है। टोल प्लाजा हटाने के लि अब तक कई बार टोल हटाओ संघर्ष समिति प्रदर्शन कर चुकी है और स्थानीय लोग भी टोल के विरोध में यहां एकत्रित होते रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले एक माह में ही टोल प्लाजा को लेकर अनेक गतिविधियां चली, लेकिन डीसी की तरफ से पूरी तरह खामोशी बरती जा रही है। हुडा प्रशासक जरूर एडमिनिस्ट्रेटर होने के नाते इस भागदौड़ करते नजर आते हैं।
लघुन अपार्टमेंट के निवासियों के प्रदर्शन से पहले ही जाम की स्थिति इतनी जबरदस्त बनी थी कि वाहनों की लाइन एक किलोमीटर से भी अधिक दूर तक देखी जा सकती थी। मगर टोल कंपनी ने कोर्ट के निर्देशों को कुछ समय तक अनदेखा किए रखा। जब प्रदर्शनकारी एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए और जाम की स्थिति और भयानक हो गई तो कंपनी के कर्मचारियों ने टोल लिए बिना ही वाहनों को निकालना शुरू किया।
हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं अधिकारी
हाईकोर्ट ने एक महीने में ही छह से अधिक बार तमाम संस्थाओं को जाम से निपटने के पुख्ता उपाय खोजने के लिए कहा, लेकिन तमाम कवायद के बाद भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होते दिख रहे हैं। अब हालत ये हैं कि जाम खोलने के लिए अधिकारियों को भी कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
बुधवार को सभी एजेंसियां गफलत में रहीं, लेकिन जाम से निपटने का किसी के पास उपाय नहीं था। कोर्ट के निर्देश पर एंबियंस माल की तरफ के यू-टर्न को बंद किए जाने के बाद जब स्थानीय लोगों का रास्ता बंद हो गया, तब कोर्ट के निर्देशों की भी परवाह नहीं करते हुए लोग यू-टर्न हटाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। लोगों को निर्देशों का उल्लंघन करते देख ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और लोगों को हटाने के लिए सख्ती भी की।
हालांकि पुलिस अधिकारियों का भी मानना है कि लोगों की मांग जायज है। यू टर्न बंद होने के बाद एंबियंस मॉल के पीछे के निवासियों को टोल क्रॉस कर दिल्ली की तरफ जाना पड़ता है और फिर उधर से टोल पार कर गुडग़ांव आना पड़ता है। ऐसे में वे कई घंटों तक जाम में फंसे तो रहते ही हैं, साथ ही उन्हें दो बार टोल भी चुकाना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी कोर्ट के निर्देशों के कारण मजबूर है।












Click it and Unblock the Notifications