वाड्रा, डीएलएफ और हरियाणा सरकार तीनों ही भ्रष्टाचारी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि डीएलफ कह रहा है कि उसने वाड्रा को कोई जोखिम भरा लोन नहीं दिया बल्कि कम्पनीज ऑफ रजिस्ट्रार से मिले कागज उनकी इस बात को पूरी तरह गलत साबित करते हैं। उल्टा हम तो केवल 65 करोड़ के घपले की बात कह रहे थे पर कागज के हिसाब से मामला 85 करोड़ रुपये का है।
'हॉस्पीटल की जमीन डीएलएफ को'
हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया, मामला कोर्ट में पहुंच गया जहां कोर्ट ने खुद कहा कि डीएलएफ और हरियाणा सरकार के बीच सांठ-गांठ दिखायी पड़ रही है।
केजरीवाल के मुताबिक वाड्रा की मदद से डीएलएफ ने 350 एकड की जमीन अपने नाम कराई जिस पर एसईजेड खोला जाना था, डीएलएफ की इस डील में वाड्रा की कंपनी की भी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। केजरीवाल ने इस मसले पर हरियाणा सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांगी की है।


Click it and Unblock the Notifications
