अपने कौमार्य को नीलाम करेंगी कैटरीना

Katrina has put her virginity on auction for charity
चौंक गये ना, लेकिन यही सच है कि ब्राजील की 20 साल की छात्रा कैटरीना मिगलोरीनी अपने कौमार्य की नीलामी करने जा रही है क्योंकि वो अपने कौमार्य को गरीब बच्चों के भविष्य के लिए बेच रही हैं। जबसे उसने यह बात लोगों के सामने रखी है तभी से ही उसके कौमार्य के लिए बोली भी लगने लगी है। सुनने में यह भी आया है अभी तक 160,000 डॉलर की बोली भी लग चुकी है लेकिन कैटरीना अभी और ऊंची रकम का इंतजार कर रही है।

ब्राजील में ऐसा करने वाली कैटरीना पहली लड़की नहीं है उसके साथ और भी छात्राएं हैं जो अपने कौमार्य को नीलाम कर रही है लेकिन कैटरीना की बोली सबसे पहले लग गयी इसलिए वो सबके सामने पहले आ गयी। हालांकि शारीरिक शिक्षा के छात्रों ने कैटरीना के इस कदम का कस कर विरोध किया है उनका कहना है कि यह गलत दिशा में बढ़ाया गया कदम है।

जिस पर कैटरीना ने कहा है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है और ना ही वो यह सब कर के वैश्यावृति को बढ़ावा देना चाहती है। वो अपने कौमार्य को बेचकर गरीब परिवारों के लिए घर बनाना चाहती है। उसने कहा कि नीलामी के बाद मिला धन एक गैर सरकारी संगठन को दान कर दिया जाएगा ताकि वो गरीबों को उनकी जरूरत के हिसाब से धन दे दे।

खैर अभी कैटरीना के साथ आगे क्या होगा यह तो पता नहीं और वो अपने मकसद में कामयाब होती हैं या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन कैटरीना इस समय मीडिया में छायी हुई हैं इसलिए ऑस्ट्रेलियाई फिल्म की टीम उस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रही है।

फिल्म के निर्देशक जस्टिन सिसेली कैटरीना का सेक्स रिलेशन से पहले और उसके बाद में उसकी शारीरिक और भावनात्मक बदलावों को रिकॉर्ड करेंगे और उसपर एक वृत्तचित्र बनायेंग। कैटरीना की कौमार्य की नीलामी की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर रखी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+