10 जनपथ पर सोनिया की अगुवाई में हो रही है लूट: भाजपा
नई दिल्ली। टीम अन्ना के अहम सदस्य रह चुके अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनैतिक पार्टी लांच करने के दो दिन ही बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंन कहा है कि सोनिया के दामाद राबर्ट वाड्रा की संपत्ति चार सालों में लगभग 300 करोड़ की हो गयी है जो उन्होंने मात्र 50 लाख में डीएलएफ से खरीदी है।
अरविंद के खुलासे के बाद तो जैसे भूचाल आ गया है। केजरीवाल के आरोपों में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो फैसला बाद में होगा लेकिन विपक्ष को तो जैसे मौका मिल गया है कांग्रेस पर वार करने का। उसने तो खुले आम सीधे तौर पर सोनिया गांधी से इस मसले पर जवाब मांग लिया है। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 10 जनपथ पर तो केवल लूट मची है लूट जो कि सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही है इसकी तो तत्काल जांच होनी चाहिए वो भी न्यायिक रूप से।
वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए राजनीतिक हथकंडा बताया है उसका कहना है कि पार्टी को बेकार में बदनाम किया जा रहा है। चुनाव सिर पर है इसलिए इस तरह की बात हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications