गांधी जयंती: बंदे में था दम...वंदे मातरम
'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम' को वचनों को कहने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज जन्मदिवस है। अपने बापू की 144वीं वर्षगांठ पर आज पूरे देश में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, स्कूलों और आश्रमों में भक्ति गीत गाए जा रहे तो उनकी समाधि स्थल, राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है।
राजघाट को फूलों से सजाया गया है वहां पर बापू के पसंदीदा भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो' की धुन बजाई जा रही है। बापू का जन्मदिन देशभर में 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है जबकि दुनियाभर में इसे 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
गांधी जी से केवल भारतीय ही प्रभावित नहीं थे बल्कि विदेशों में भी गांधी जी के आदर्शों को माना जाता रहा है तभी तो हॉलीवुड के कलाकार भी गांधी को नेकदिल और आदर्श पुरूष मानते हैं।हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान इन दिनों महात्मा गांधी से प्रेरणा ले रही हैं। नशाखोरी के कारण विवादों में घिरी रहने वाली लोहान ने अपनी समस्याओं से पार पाकर नई शुरुआत करना चाह रही है और इसके लिए उन्होंने महात्मा गांधी के बताए रास्ते को चुना है। उन्होंने अपनी बात ट्वीट करके कही थी..'आज मेरी शेष बची जिंदगी का पहला दिन है। वर्तमान में हम क्या कर रहे हैं, उसी पर भविष्य निर्भर करता है-महात्मा गांधी'। लोहान ने आगे लिखा है कि इसलिए मैं आज अपने वर्तमान को सुधारने में लगी हुई हों।उम्मीद है कि गांधी जी का बताया रास्ता मेरे काम आयेगा।
तो वहीं कोलंबियाई गायिका शकीरा कहती हैं कि वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलती हैं। शकीरा का कहना है, गांधी कहते थे कि अगर आप दुनिया में परिवर्तन देखना चाहते हैं तो पहले आप को स्वयं को बदलना होगा और मैं उनके सिद्धांतों पर चलती हूं।
स्थिति साफ है कि गांधी जी आज पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व है जिनके बताये रास्तों पर चलकर ही इंसान तरक्की करना चाहता है क्योंकि उन्हीं के रास्ते इंसान को भटकने से बचाते हैं। इसलिए तो आज एक बार फिर से पूरा हिंदु्स्तान गा रहा है कि ऐनक पहने, लाठी पकड़े चलते थे वो शान से...जालिम कांपे थर-थर के उनका नाम रे...बंदे में था दम, वंदे मातरम। अपने बापू के जन्मदिन पर वनइंडिया परिवार भी उन्हें शत शत नमन करता है।













Click it and Unblock the Notifications