अन्ना-केजरीवाल की मुलाकात लेकिन दोस्ती नहीं

नई दिल्ली। कभी अन्ना के अर्जुन कहलाने वाले अरविंद केजरीवाल आज अन्ना से काफी दूर हो गये हैं। अभी थोड़ी देर पहले अन्ना से मिलने के लिए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिल्ली के तिवारी भवन पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने यह तो कहा कि वो अन्ना जी के साथ हैं लेकिन अन्ना जी ने नहीं कहा कि वो केजरीवाल के साथ हैं।

अपने चेहरे पर मायूसी लिये केजरीवाल मीडिया की बातों से बचते नजर आये लेकिन इतना कहा कि भले ही आंदोलन में वो अन्ना जी के साथ नहीं हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं निकालना चाहिए कि हमारे बीच में मतभेद हैं, अन्ना मेरे आदर्श थे, हैं और रहेंगे।

ऐसी खबर है कि अन्ना आज अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं और इस टीम की कमान किरण बेदी के हाथों में होगी जबकि केजरीवाल अपनी नई राजनैतिक पार्टी का ऐलान कल यानी गांधी जयंति के दिन करेंगे। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वो अगले साल दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और सारी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

इससे पहले रविवार को अन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजनीति से किसी भ्रष्टाचार का अंत नहीं हो सकता है इसलिए वो ना तो कोई राजनीतिक संगठन बनायेंगे और ना ही राजनीति में जायेंगे क्योंकि यह पूरी तरह से गंदगी से भरी हुई है अगर राजनीति से ही भ्रष्टाचार खत्म हो रहा होता तो देश में भ्रष्टाचार का जन्म ही नहीं होता। अन्ना ने कहा कि वो उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता उनके साथ है और जनता की ही जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+