केजरीवाल और राजनीतिके खिलाफ अन्ना ने उगली आग

केजरीवाल ने एक पत्रिका को दिये गये साक्षात्कार में कहा था कि पार्टी बनाने का आईडिया अन्ना ने सुझाया था। इस पर अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो पार्टी बनाकर लड़ाई को आगे ले जाना चाहते हैं। राजनीति के दलदल में वो कभी नहीं जाना चाहते हैं। इससे गंदी कोई चीज़ नहीं है देश में। राजनीतिक पार्टी बनाकर हम देश को उज्जवल भविष्य नहीं दे सकते हैं।
अन्ना ने केजरीवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर पार्टी बन भी गई तो पार्टी के सदस्यों का चुनाव कैसे होगा, उन्हें चुनाव लड़ाने के लिये पैसा कहां से आयेगा। प्रत्याशियों का चुनाव कैसे होगा और कौन करेगा। अन्ना ने कहा कि ऐसी तमाम बातें हैं, जो सही मायने में मज़ाक नहीं हैं।
अन्ना ने आगे कहा कि अगर मुझे राजनीति में आना होता तो कबका आ चुका होता। उन्होंने कहा कि राजनीति कभी भी देश को उज्जवल भविष्य नहीं दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications