1 से 2 रूपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल

petrol
नई दिल्‍ली। डीजल और घरेलू गैस के दामों की बढ़ोतरी से परेशान जनता को तेल कंपनियां कुछ राहत दे सकती हैं। सूत्रों के अनुसार तेल कंपनियां पेट्रोल के दामों में एक से दो रूपए प्रति लीटर तक घटा सकती हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत गिरने, और डॉलर के मुकाबले रूपये की हालत में सुधार होने की वजह से ऐसा कदम उठाया जा रहा है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल का दाम 115 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। अब यह गिरकर 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जिसके कारण पेट्रोल के दामों में भारी कटौती की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रूपए को मिल रही मजबूती के कारण यह कदम पक्‍का हो सकता है। पिछले काफी समय से रूपये का स्‍तर डॉलर के मुकाबले काफी गिर गया था, लेकिन अब इसकी हालत में सुधार पाया गया है। प्रति डॉलर के मुकाबले अब रूपया 55-56 से गिरकर अब 54 के स्‍तर पर आ चुका है।

इसके साथ ही सरकार की ओर से आर्थिक सुधारों को लेकर किए गए ऐलान के कारण रूपए का स्‍तर और भी मजबूत हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+