Bad News: 1 अक्टूबर से रेल किराया महंगा
नई दिल्ली। महंगाई का दंश झेल रही भारत की जनता के लिए एक बुरी खबर है। एलपीजी, डीजल, पैट्रोल के बाद अब रेल किराया भी महंगा हो गया है। जी हां वित्त मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से एसी किराये पर सर्विस टैक्स लगाने का ऐलान किया है। जिसके कारण एसी फर्स्ट क्लास, एग्जिक्यूटिव क्लास, एसी-2 टायर, एसी-3 टायर, एसी चैयर कार के किराए में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
यहां गौरफरमाने वाली बात यह है कि जब तक रेल मंत्रालय पर ममता बैनर्जी का कब्जा था तब तक सरकार सर्विंस टैक्स के बारे में सोच भी नहीं रही थी लेकिन ममता के ही जाते उसने सर्विस टैक्स का फरमान सुना दिया। रेलवे मंत्रालय इस संबंध में अधिसूचना बहुत जल्द ही जारी कर सकता है। आपको बता दें कि सर्विस टैक्स लगने के कारण एसी कोचों के किराए में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।जानकारी के लिए बता दें सर्विस टैक्स उन टिकटों पर भी लगेगा जो एडवांस में बुक कराई गई है। साथ ही फैसला लागू होने के बाद ली जाने वाली टिकटों पर भी सर्विस टैक्स लगेगा। जो टिकट पहले जारी कर दिए गए हैं उन पर सर्विस टैक्स या तो टीटीई वसूलेगा या बुकिंग ऑफिसर वसूलेगा। यहां यह भी बता दें कि अगर किसी ने टिकट कैंसिल करा दिया है तो उसे सर्विस टैक्स वापस नहीं मिलेगा। छूट वाली टिकटों पर सर्विस टैक्स किराए का 30 प्रतिशत लिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications