एफडीआई के आने से देश में बढ़ेगी बेरोजगारी: भाजपा

FDI in retails means way of downfall of the country: Gadkari
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाई जोशी ने खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी के निर्णय पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश में रोजगार वृद्धि नहीं बल्कि बेरोजगारों की संख्या में इजाफा होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विदेशी ताकतों के दबाव मे आकर लिया है। वह सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यालय स्थित हीरा इंटर कालेज के अरविंद आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे। खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी पर केंद्र सरकार से संजय जोशी ने सवाल पूछा कि आखिर क्या कारण है कि अमेरिका से वालमार्ट और ब्रिटेन से केस्को को हटाया जा रहा है।

अगर इससे खुशहाली आनी होती तो वहां की आर्थिक तंगहाली तो इससे दूर हो जानी चाहिए थी और इन कंपनियों में छंटनी की बजाए बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार को अब खुले तौर पर बढ़ावा देने का आरोप मढ़ते हुए जोशी ने कहा कि देश में एक वालमार्ट के खुलने से देश में 1,800 खुदरा व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खुदरा में विदेशी पूंजी निवेश की मंजूरी से प्रधानमंत्री को 500 करोड़ डालर का शेयर मिलेगा। इसलिए जानबूझकर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

यदि ऐसा होता तो खुद विदेशी अखबार एफडीआई का विरोध नहीं करते। उन्होंने बारी-बारी से संप्रग को समर्थन देने वाले दलों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने यूपीए को समर्थन देने वाली सपा और बसपा को सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला दल बताया। सरकार का काम समाज बनाना और लोगों के हितों की चिंता करना होता है। डीजल की कीमत में वृद्धि और रसोई गैस से सब्सिडी हटाने पर कहा कि इससे जनता की कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का सपना भारत में एकात्मवाद को स्थापित करना है, न कि समाज को बांटना। पंडित जी ने सत्ता को दशा और दिशा देने का काम किया है। इसलिए वह दीनों के दयाल के रुप में जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+