मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक अब एक किनारे लगता नजर आ रहा है। नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बिधायक दल के बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया है कि अजित पवार को अपना इस्तीफा वापस लेना पड़ेगा। हालांकि अभी भी अंतिम निर्णय शरद पवार पर छोड़ दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले ही एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि अजित का इस्तीफा स्वीकार होना चाहिए और महाराष्ट्र में अब उपमुख्यमंत्री का पद नही होगा। मगर इसके तुरंत बाद बिधायक दलों की हुई बैठक में पारित हुए प्रस्ताव के बाद से साफ झलक रहा है कि एनसीपी में भी दो फाड़ हो गये हैं।
The Legislature Party of the Nationalist Congress Party (NCP) on Wednesday passed a resolution, asking Deputy Chief Minister Ajit Pawar to take back his resignation.