सूरजकुंड में लगा भाजपा नेताओं का महाकुंभ

BJP national executive meet starts at Suraj kund
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की बुधवार से शुरू हुई राष्ट्रीय कार्य समिति और राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठकों में करीब एक दर्जन राजनीतिक, आर्थिक और जनहित के प्रस्ताव पारित होंगे।

सम्‍मेलन शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद पार्टी प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता बुलाई। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी गलतियों का ठीकरा एनडीए पर फोड़ रहा है। लिहाजा हम आंदोलन करेंगे। एफडीआई हो या डीजल के दाम, सभी में गलत नीतियों के कारण यूपीए सरकार गलत फैसले ले रही है। प्रसाद ने बताया कि नितिन गडकरी ने सम्‍मेलन में इन सभी बातों का विरोध किया।

प्रसाद ने बताया कि उनकी पार्टी ने कश्‍मीर और असम हिंसा के मुद्दों को भी उठाया। कश्‍मीर में जिस प्रकार पंचायत सदस्‍य मारे जा रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वहीं असम में हाल में हुई हिंसा पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये। पाकिस्‍तान से आये हिन्‍दू शरर्णार्थियों पर भी चर्चा की। वे पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यक हैं।

भाजपा अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं और मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में जहां कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया, वहीं खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के खिलाफ आर्थिक प्रस्ताव लेकर आने की बात कही गई। इन बैठकों में भाजपा अध्यक्ष के दूसरी बार अध्यक्ष नहीं बनने संबंधी संविधान को बदलकर एक अध्यक्ष को दोबारा से यह जिम्मेदारी निभाने की सुविधा प्रदान की जाने वाली है।

फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में भाजपा नेताओं का महाकुंभ बुधवार से शुरू होगा। मंगलवार को सारी तैयारियां पूरी कर उनकी रिहर्सल की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने स्वयं अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को सूरजकुंड में भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होगी, जिसमें करीब तीन सौ प्रतिनिधियों समेत पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और मुरली मनोहर जोशी प्रमुख रूप से हिस्सेदारी करेंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव के बारे में पार्टी रणनीति तैयार करेगी। इसके अतिरिक्त भविष्य में होने वाले चार राज्यों कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव पर भी भाजपा कार्य समिति की बैठक में गहन विचार विमर्श किया जाने वाला है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने आज यहां बताया कि फरीदाबाद के ही सूरजकुंड में 27 व 28 सितंबर को दो दिन तक राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में करीब 1200 प्रतिनिधि हिस्सेदारी करने वाले हैं। इनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता तथा पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। बैठकों में किसानों के हितों के साथ-साथ जनहित के विभिन्न प्रस्ताव लाए जाने प्रस्तावित हैं। पार्टी अपनी इन बैठकों के बाद फरीदाबाद के सेक्टर 12 में कांग्र्रेस हटाओ देश बचाओ रैली का आयोजन करेगी, जिसमें भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ हजकां के नेता और कार्यकर्ता भी हिस्सेदारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव ने बताया कि बैठकों में भागीदारी करने आने वाले प्रतिनिधियों के भोजन, आवास, सुरक्षा और आवागमन की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। प्रत्येक द्वार पर चैकिंग की जा रही है तथा दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+