विश्व की दस शीर्ष एयरलाइन्स
बैंगलोर। भारत में एयरलाइन्स सेवा भले ही घाटे में हो पर यह हमेशा से ही विदेशी यात्रियों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पिछले दिनों सरकार ने एयरलाइन्स में विदेशी निवेश को अनुमति दे दी है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि भारतीय एयरलाइन्स फिर से लाभ में आ जाएंगी। लेकिन दुनिया भर में कई ऐसी हवाई सेवाएं हैं जो एक लम्बे वक्त से लोगों की सेवा कर रही हैं और इस समय भी लाभ की स्थिति में हैं। यह एयरलाइन्स पूरी दुनिया के लिए मैनेजमेंट और लाभ की दृष्टि से एक उदाहरण है जो अन्तर्राज्यीय सेवाओं के अलावा अन्तर्राष्ट्रीय सेवाएं भी देती हैं। इन सेवाओं को विश्व की दस शीर्ष एयरलाइन्स में शामिल किया गया है।

सिंगापुर एयरलाइन्स
सिंगापुर भले ही एक छोटा सा देश हो पर इसकी विमान सेवाएं विश्व के ज्यादातर गंतव्यों तक जाती है। सिंगापुर एयरलाइन्स विश्व में सबसे ज्यादा यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती है। इस देश ने अपने विमानों के समूह में ए380 विमान को भी शामिल किया है। जो कि इस समय सबसे ज्यादा यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। सिंगापुर सरकार के लिए विमान उद्योग आय के मुख्य स्रोतों में से है।

कैथी पैसिफिक एयरलाइन्स
कैथी पैसिफिक वनवर्ल्ड अलाइन्स की सदस्य विमानन सेवा है। जो एशिया की सबसे अच्छी विमान सेवाओं में से है। इसका कार्यालय हांगकांग में है। इस विमानन सेवा मे अत्याधुनिक विमानों जैसे एयरबस ए340 और ए380 को शामिल किया गया है।

कान्तास एयरलाइन्स
कान्तास भी वनवर्ल्ड अलाइन्स की सदस्य है। यह आस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी एयरलाइन्स है। इसका मुख्यालय न्यूसाउथवेल्स, सिडनी में स्थित है। कान्तास आस्ट्रेलिया के लगभग 65 फीसदी और विश्व के लगभग 16 फीसदी यात्रियों को ले जाती है।

थाई एयरवेज
यह स्टार एलाइन्स से जुड़ी विश्व की शीर्ष विमानन सेवा है। जो कि उड़ान के दौरान यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं के लिए जानी जाती है। इसके कर्मचारी थाइलैंड के परंपरागत कपड़े ही पहनते हैं।

एशियाना एयरलाइन्स
एशियाना एयरलाइन्स दक्षिण कोरिया की दो मुख्य विमानन सेवाओं में से एक है। यह स्टार अलाइन्स की ही एक सदस्य है। इस एयरलाइन्स द्वारा प्रतिदिन 516 उड़ाने एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिकी देशों को जाती है।

मलेशिया एयरलाइन्स
मलेशिया एयरलाइन्स की उड़ाने क्वालालम्पुर और कुचिंग से जाती है। यह विश्व भर में अपने बेहतर प्रबंधन के लिए जानी जाती है।

कतर एयरलाइन्स
कतर एयरलाइन्स पिछले लगभग 15 वर्षों से ही व्यापार में है। लेकिन अपने बेहतर प्रबन्धन और सेवाओं के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय एयरलाइन्स की शीर्ष एयरलाइन्स में से एक है।

एयर न्यूजीलैंड
यह स्टार एलाइन्स की सदस्य एयरलाइन्स और संख्या के आधार पर एक छोटी एयरलाइन है। यह अपने सुरक्षा मानको और सेवाओं के लिए जानी जाती है। इसका मुख्यालय आकलैंड में हैं। यहां से प्रतिदिन 27 घरेलू और 27 अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें एशिया और यूरोपीय देशों में जाती है।

एतिहाद एयरलाइन्स
यह संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन्स है जो कि अपनी विश्वस्तरीय सेवाओं के लिए जानी जाती है।

एमिरेट्स एयरलाइन्स
यह एयरलाइन्स अपनी सेवाओं के लिए लगातार सम्मानित होती रही है। यह मध्य पूर्व देशों की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसका मुख्य एयरपोर्ट दुबई अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है जहां से प्रतिसप्ताह लगभग 2500 उड़ाने जाती है। जो कि 74 देशों में जाती है। इसके कर्मचारियों की संख्या लगभग 50,000 है।












Click it and Unblock the Notifications