पिता तुल्य अन्ना जल्द मेरे साथ होंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली। अन्ना से अलग होने के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने अन्ना हजारे को लेकर टिप्पणी की है। अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा है कि अन्ना हजारे उनके लिए पिता तुल्य हैं, वो कल भी हमारे लिए आदर्श थे और आज भी हमारे लिए आदर्श हैं। उनके लिए मेर दिल में जो आदर-सम्मान कल था वो ही आज भी है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वो आज नहीं कल हमारे साथ फिर से आयेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्ना की नजर में राजनीति दूषित और गंदी है इसलिए वो राजनीति में उतरना नहीं चाहते हैं लेकिन मैं राजनीति में उतरकर गंदगी को दूर करूंगा और मुझे लगता है कि मुझे जरूर सफलता मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन राजनीति साफ हो जायेगी अन्ना फिर से हमारे साथ आ जायेंगे।
गौरतलब है कि केजरीवाल के राजनीति में जाने के फैसले के कारण अहिंसावादी अन्ना हजारे ने केजरीवाल से अपने सारे नाते तोड़ लिये हैं। उन्होंने केजरीवाल से कहा है कि वो अपने आंदोलन में ना तो उनका फोटो इस्तेमाल करें और ना ही नाम।
अन्ना ने टीम अन्ना भी भंग कर दी है। अन्ना ने कहा है कि वो बहुत जल्द भारत भ्रमण करेंगे और लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करेंगे। आखिर किसने केजरीवाल को कहा अनिल कपूर













Click it and Unblock the Notifications