भरी सभा में नाराज शिक्षकों ने नीतीश कुमार को दिखाई चप्पलें

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी अधिकार यात्रा के दौरान रविवार को नीतीश कुमार मुधबनी पहुंचे। नीतीश एक कार्यक्रम में मौजूद थे कि इसी दौरान नियमित शिक्षकों से वेतन और भत्तों की बराबरी की मांग कर रहे निविदा शिक्षक विरोध जताने के लिये कार्यक्रम में पहुंच गये। शिक्षकों ने नीतीश से मिलने की कोशिश की मगर नीतीश ने मुलाकात करने से मना कर दिया। इस पर नाराज शिक्षकों ने नीतीश कुमार को भरी सभा में चप्पले दिखाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब शिक्षकों ने नीतीश का विरोध किया हो।
पूर्व में भी चार बार शिक्षकों ने नीतीश कुमार का विरोध किया है। इससे पहले, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भी निविदा शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। वहीं, मुख्यमंत्री ने निविदा शिक्षकों को भड़काने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि राजनीति चमकाने के लिए विपक्ष यह सब हथकंडे अपना रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले यूपी के कानपुर में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। व्यापारियों ने जायसवाल के काफिले पर चप्पल फेंक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications