भारत के टॉप 10 टूरिस्‍ट स्‍पॉट

भारत की पहचान अनेकता में एकता रखने वाले देश के रूप में होती है। यहां पर चाहे त्‍यौहार हो या भोजन सब में विविध्‍ाता पाई जाती है। भारत में पवित्र स्‍थान, बर्फ से ढके पहाड़, शानदार बीच, शान्ति भरे गांव और खूबसूरत शहर है। प्रत्‍येक शहर और प्रत्‍येक गांव में एक अलग तरह की संस्‍‍कृति जो इसे खास और आकर्षक बनाती है। यहां के प्रत्‍येक स्‍थान पर पर्यटकों को एक अलग और नया अनुभव होता है। भारत के कुछ खूबसूरत स्‍थानों में ही कश्‍मीर, गोवा, लद्दाख और राजस्‍थान हैं। जहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्‍या में पर्यटक आते हैं।

कश्‍मीर

कश्‍मीर

भारत के मानचित्र में सबसे ऊपर स्थित कश्‍मीर घूमने के बाद लोग इसकी खूबसूरती को शब्‍दों में बयान नहीं कर पाते हैं सामान्‍यत: इसे 'धरती का स्‍वर्ग' कहते हैं। कश्‍मीर हिमालय की पर्वत श्रंखलाओं से घिरा हुआ है। जहां पर कई झील और पर्वत श्रंखलाएं हैं। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

लद्दाख

लद्दाख

लद्दाख को इसकी शांत एवं खूबसूरत पर्वत श्रंखलाओं के लिए जाना जाता है। इसे मूनलैंड (चांद की धरती) के नाम से भी जाना जाता है। लद्दाख में पानी का मुख्‍य स्रोत यहां पर होने वाली बर्फबारी है। जो ग्‍लेशियर के रूप में इकट्ठा हो जाती है और जल धाराओं द्वारा मैदानी क्षेत्रों में फैल जाती है।

गोवा

गोवा

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्‍य है जहां प्रतिवर्ष लगभग बीस लाख पर्यटक घूमने आते हैं। यहां के बीच संसार के सर्वश्रेष्‍ठ बीचों में से हैं। यहां का सी-फूड, नाइटलाइफ और वाटर स्‍पोर्ट पर्यटकों को एक अलग तरह का आनंद देते हैं।

केरल

केरल

केरल दक्षिण भारत के सबसे सुन्‍दर स्‍थानों में से एक है। यह भारत का सर्वाधिक साक्षरता वाला देश है। यहां की प्राकृतिक सुन्‍दरता, सफेद बालू वाले बीच और स्‍वादिष्‍ट सीफूड बेहद खास हैं। अपनी आकर्षक विशेषताओं के लिए यह पूरे भारत और विदेशी पर्यटकों के बीच पर्यटन केन्‍द्र के रूप मे जाना जाता है।

राजस्‍थान

राजस्‍थान

राजस्‍थान को इसके गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। यह कई बहादुर राजाओं और राजपुत्रों की कर्मस्‍थली रहा है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर और माउंट आबू यहां के प्रसिद्ध स्‍थानों में से हैं। राजस्‍थान में स्थित ऐतिहासिक इमारतें यहां के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक के रूप में विश्‍व विख्‍यात हैं।

मुंबई

मुंबई

मुंबई को सपनों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इसे ग्‍लैमर, फैशन पैसा और फिल्‍म नगरी के रूप में भी जाना जाता है पर यहां की कुछ इमारतें जैसे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और ताज होटल अपनी वास्‍तु कला के लिए भी जानी जाती हैं। यहां की पाव भाजी, भेलपुरी, वडा पाव और पानी पुरी मुख्‍य व्‍यंजन है।

कोडाईकनाल

कोडाईकनाल

कोडाईकनाल को पहाड़ों की राजकुमारी के रूप में जाना जाता है। यह तमिलनाडु के पलानी हिल्‍स में स्थित है जो कि मदुरई से 120 किमी दूर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि अंग्रेजों के समय ब्रिटिश ब्‍यूरोक्रेट्स यहां रहने के लिए आते थे। यह स्‍थान भले ही शिमला या मनाली की तरह प्रसिद्ध न हो पर निश्चित रूप से आपको एक ठंडे वातावरण का अनुभव देता है।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत में अंग्रेजों द्वारा विकसित किये गये हिल स्‍टेशनों में से एक है। दार्जिलिंग के प्रमुख दर्शनीय स्‍थलों में से टाइगर हिल, चिडि़या घर सिंगालिया नेशनल पार्क और हिमालयन जू है। यह स्‍थान अपनी प्राकृतिक सुन्‍दरता के अलावा रोमांचक खेलों के लिए भी प्रसिद्ध है।

आगरा

आगरा

आगरा ताज महल के लिए विश्‍वभर में प्रसिद्ध है। ताज महल मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। जो लगभग दो लाख मजदूरों की मदद से 23 वर्ष में बनकर तैयार हुआ था। ताज महल के अलावा आगरा का फतेहपुर सीकरी, इमादउद्दौला का मकबरा मुगल आकिटेक्‍ट का एक शानदार नमूना है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

भले ही इसे भारत के प्रमुख पर्यटन स्‍थानों के रूप में जगह न दी गयी हो फिर भी अपनी प्राकृतिक सुन्‍दरता में भारत के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों से कम नहीं है। यह वाटर स्‍पोर्ट के शौकीन लोगों के लिए बेहतरीन पर्यटन स्‍थल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+