लिपस्टिक बताएगी कैसी है आपकी पर्सनालिटी

यदि आप किसी लड़की से दोस्‍ती करने जा रहे हैं और आगे चलकर उसे जीवन संगिनी बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें। इससे आप सामने वाली के व्‍यक्तित्‍व के बारे में अच्‍छी तरह अंदाजा लगा सकेंगे। बस हां आप को उससे लि‍पस्टिक का शेप पूछा पड़ेगा, जो वो इस्‍तेमाल करती है।

लड़कियों और महिलाओं का एक फेमस शौक होता है लिप स्टिक लगाना। लिप स्टिक से उनका चेहरा सुंदर और सेक्‍सी लगता है लेकिन क्‍या आपको पता है कि उनकी यूज की हुई लिप स्टिक को देखकर आप जान सकते हैं कि आखिर उनके मन में क्‍या चल रहा है और उनकी पर्सनालिटी कितनी डिफरेंट है।

लड़की या महिला जो भी लिपस्टिक यूज करती हों उसकी टिप यानि प्‍वाइंट की शेप, यूजर की पर्सनालिटी को बताता है। तो आइए जानते है लिपस्टिक पर्सनालिटी के बारे में। यहां एक-एक तस्‍वीर और उसके सामने टेक्‍स्‍ट देखकर आप लि‍प स्टिक और उसे इस्‍तेमाल करने वाली लड़कियों के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं-

फ्लैट शेप- काफी स्‍ट्रॉंन्‍ग पर इमोश्‍ानल नहीं

फ्लैट शेप- काफी स्‍ट्रॉंन्‍ग पर इमोश्‍ानल नहीं

अगर यूजर की लिप स्टिक ऊपर प्‍वाइंट से बिल्‍कुल फ्लैट है तो समझिए कि वह फीमेल खुद में काफी स्‍ट्रांग है और आम महिलाओं की तरह इमोशनल नहीं है। उनका दिमाग काफी तेज चलता है और चैलेंज लेने में वो उस्‍ताद हैं। इस तरह के लोग काफी महत्‍वकांक्षी होते है लेकिन हल्‍के से कंजरवेटिव होते है। पुराने पैटर्न को मानने में विश्‍वास रखते हैं हालांकि परिवर्तन से घबराते नहीं है। इस तरह के लोगों पर आसानी से ट्रस्‍ट किया जा सकता है क्‍योकिहर बात को छुपाना इनकी फितरत नहीं होती।

राउंड शेप- काफी सरल स्‍वभाव

राउंड शेप- काफी सरल स्‍वभाव

यूजर की लिप स्टिक राउंड शेप में होने का मतलब है कि वह काफी सरल स्‍वभाव की हैं उन्‍हें ज्‍यादा भागमभाग नहीं पसंद। बस लाइफ में कुछ चीजें मिल जाएं इसके बाद हाय तौबा करना इन्‍हें पसंद नहीं होता। कभी-कभी बहुत गुस्‍सा करना इनकी आदत है लेकिन यह काफी फ्लैक्‍सबल नेचर और मार्डन विचारों वाली होती हैं।

साइड कर्व और एक साइड शार्प

साइड कर्व और एक साइड शार्प

एक साइड कर्व और एक साइड शार्प : अगर यूजर की लिप स्टिक इस शेप की है तो समझ लीजिए कि वह लेडी लोगों का ध्‍यान आकर्षित करने में विश्‍वास नहीं रखती है। खुद को लेकर थोड़ा सेल्‍फकान्शियस है और शेड्यूल से काम करना बेहद पसंद है। इन्‍हे कई लोगों का सम्‍मान और प्‍यार, इनके अच्‍छे व्‍यवहार के कारण मिलता है। यह साज - सज्‍जा पर ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं।

ओरिजनल शेप- दिल न दुखाने वाली

ओरिजनल शेप- दिल न दुखाने वाली

ओरिजनल शेप : किसी लेडी की लिप स्टिक देखिए अगर वह देखने बिल्‍कुल ओरिजनल शेप से मिलती जुलती लगे तो समझ लीजिए कि वो नेचर में काफी प्‍यारी हैं। खुद से जुडे लोगों का दिल दुखाना इन्‍हें नहीं आता। फैमिली ओरिन्‍टेड होती हैं , कभी - कभी गुस्‍सा आ जाता है। हर समय लोगों का ध्‍यान आकर्षित करने में सफल रहती हैं।

नुकीली शेप- धार्मिक प्रवृत्ति वाली

नुकीली शेप- धार्मिक प्रवृत्ति वाली

दोनों तरफ से नुकीली शेप : अगर यूजर की इस्‍तेमाल की जाने वाली लिप स्टिक दोनों तरफ से शार्प टिप की है तो जान लीजिए कि ऐसी महिलाएं धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं। उनमें जिज्ञासा बहुत ज्‍यादा होती है हर छोटी से छोटी बात जानना उनके लिए जरूरी होता है। थोड़ी सी रहस्‍यामयी होती है इसलिए आप आसानी से उनके नेचर को परख नहीं सकते। वफादार होती हैं लेकिन इगो बहुत ज्‍यादा होता है जो उन्‍हे अपनों से ही अलग कर देता है हालांकि उनका दिल बुरा नहीं होता है।

शार्प एंगल- स्‍ट्रॉन्‍ग विचारों वाली

शार्प एंगल- स्‍ट्रॉन्‍ग विचारों वाली

शार्प एंगल टिप : शार्प एंगल टिप यानि एक तरफ से शार्प होना। इस तरह से लिप स्टिक को यूज करने वाली लेडी स्‍ट्रांग विचारों वाली होती है जो ठान लिया वो करना है। बातों को ज्‍यादा घुमाफिरा कर कहना नहीं आता। एडवेंचरस होती है और परफेक्‍ट भी। हर गुण में सर्वसम्‍पन्‍न और हर काम में अब्‍बल। इनसे आप कोई भी राज ज्‍यादा लम्‍बे समय तक छुपा नहीं सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+