इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ पाक में प्रदर्शन

इसी क्रम में आज पाकिस्तान के एक प्रमुख शहर इस्लामाबाद में 1000 छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का यह समूह शहर के एक राजनयिक स्थल की तरफ बढ़ रहा था। छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा कि हम अपने सम्मान की रक्षा के लिए मरने के लिए तैयार हैं, छात्र लगातार अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे थे। इस पर छात्रों को रोंकने के लिए पुलिस कर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और विदेशी दूतावासों की सुरक्षा बढ़ा दी है। आन्दोलनकारियों में से एक छात्र महमूद आसिफ ने कहा कि हम चाहते है कि पाकिस्तान सरकार इस विषय पर अमेरिका से बात करे और फिल्म निर्माता को कड़ी सजा दिलवाए, हम अपने सम्मान पर ऐसी चोट कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।
अब तक यह विरोध प्रदर्शन लगभग 20 देशों में हो चुके हैं जिसमें लगभग 30 लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान में भी फिल्म का निरंतर विरोध जारी है। छात्रों के समूह के एक और छात्र रेहान अहमद ने कहा है कि पहले भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा इस्लाम का मजाक बनाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications