मां ने बेटी के लिए गर्भाशय दान किया
जहां दो माताओं ने अपनी बेटियों को मां का गौरव प्रदान करने के लिए अपने गर्भाशयों को ही दान कर दिया। इंसानियत, प्रेम और त्याग की इस मिसाल को देखने के लिए पूरा देश उमड़ पड़ा। अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक पिछले सप्ताह गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय और साहल्ग्रेन्सका विश्वविद्यालय अस्पताल में दो मम्मीयों ने अपने-अपने गर्भाशयों की ट्रांसप्लांट सर्जरी करवायी है।
दोनों माताओं ने यह अनोखा काम इसलिए किया है ताकि उनकी बेटियां भी संसार के सबसे खूबसूरत रिश्ते मातृत्व से रूबरू हो सकें। इन दोनों माताओं में से एक की बेटी को अपना गर्भाशय इसलिए खोना पड़ा था क्योंकि उसको ग्रीवा कैंसर हो गया था, जिसके चलते उसे अपने गर्भाशय को बाहर निकलवाना पड़ा था जबकि दूसरी मां की बेटी जन्म से ही गर्भाशय विहीन थी जिसके कारण वो मां नहीं बन पा रही थी।
आपको बता दें कि तुर्की के बाद स्टॉकहोम दूसरा देश है जहां गर्भाशय ट्रांसप्लांट हुआ है। विवि के डॉक्टरों के मुताबिक ऑप्रेशन कठिन था लेकिन सफल रहा, सर्जरी के बाद दोनों महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उम्मीद है कि वो बहुत जल्दी ठीक हो जायेंगी और अपने-अपने घर जा सकेंगी।
दोनों माताओं की उम्र 50 और 60 के बीच में है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि माताओं की दोनों बेटियां गर्भाशय ट्रांसप्लांट के बाद जल्दी ही मां बन जायेंगी उन्हें गर्भधारण में कोई दिक्कत नहीं होगी और वो स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी। यहां आपको बता दें कि इस सर्जरी को दस डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया है। डॉक्टरों की इस पूरी टीम के साथ 20 वैज्ञानिक भी शामिल थे जिनके तैयार शोध पर डॉक्टरों ने सर्जरी की।













Click it and Unblock the Notifications