आठ सिलेंडरों पर पकती है अखिलेश यादव की चाय

UP CM Akhilesh Yadav use 8 cylinders per month
लखनऊ। सरकार ने आम आदमी के लिए भले ही रसोई गैस का कोटा निर्धारित कर दिया हो लेकिन वीआईपी लोगों के लिए कोई नियम नहीं बनाए गए। सीएम आवास हो, डीआईजी कार्यालय, एसजीपीजीआई संस्थान या फिर थानेदार सभी दर्जनों की संख्या में रसोई गैस का प्रयोग कर रहे हैं। वह भी उस गैस का जिस पर सरकार सब्सिडी देती है।

इण्डियन गैस एजेंसी की वेबसाइट पर दिए डाटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि चालू वित्तीय वर्ष में डीजीआई 32वीं बटालियन पीएसी में 1211 सिलेण्डरों का प्रयोग किया। इस प्रकार देखा जाए तो डीआईजी साहब प्रतिदिन 10 सिलेण्डरों का प्रयोग करते हैं वह भी घरेलू गैस। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक ने चार माह में 3138 सिलेण्डरों का प्रयोग किया। तो लखनऊ विश्वविद्यालय के कमेस्ट्री व बॉटनी विभाग में इस दौरान 130 सिलेण्डरों की खपत हो गयी।

यूपी के सीएम भी चाय के शौकीन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी चाय के शौकीन जान पड़ते हैं शायद यही कारण है कि सीएम कार्यालय में एक माह के दौरान 8 सिलेण्डर खर्र्च हो जाते है। गत चार माह के दौरान सीएम कार्यालय में 34 सिलेण्डर खर्च हुए। बताया जाता है कि सीएम कार्यालय की रसोई में चाय, कॉफी के साथ फास्ट फूड भी बनाया जाता है। इसी प्रकार सचिवालय में 24, विधान भवन में 75 तथा मुख्य सचिव के कैम्प में 77 सिलण्ेडरों का प्रयोग किया। सूत्रों की मानें तो इसमें कुछ गड़बड़ी है जो कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।।

रेलवे में भी सिलेण्डरों की भारी खपत

डिवीजनल रेलवे मैनेजर व उनके कार्यालय के अन्य अधिकारी मिलकर एक माह में सवा सौ सिलेण्डर प्रयोग कर लेते हैं। रेलवे के कार्यालय में अधिकारी इतनी भारी मात्रा में सिलेण्डर क्या करते हैं इस बात का जवाब अधिकारियों के पास तो नहीं लेकिन कर्मचारी यह जरूर बताते हैं कि सिलेण्डर पर सिर्फ चाय ही बनती है फिर भी इतने सिलेण्डर किस प्रकार खर्च हो जाते हैं इसका पता किसी को नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+