महंगाई की स्क्रिप्ट पर नाटक के बाद शांत हो जायेगी पार्टियां: केजरीवाल

केजरीवाल ने सब्सिडी वाले सिलेंडर की सीमा तय करने पर कहा कि आम जनता को सरकार ने 6 सिलेंडर की सीमा तय कर दी है मगर नवीन जिंदल को साल में 370 सिलेंडर दिये जाते हैं ये कैसा मजाक है। केजरीवाल ने कहा कि जिस सीसीपीए की बैठक में तेल की कीमतों पर फैसला हुआ है टीएमसी और डीएमके के मंत्री नहीं गए और अब वो सड़कों पर विरोध का नाटक कर रहे हैं। ये सब फिक्स है। ये पार्टियां तीन-चार दिन इसी तरह विरोध का नाटक करेंगी और उसके बाद एक-दो रुपये दाम कर कर दिए जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि डीजल पर सरकार हर साल सवा लाख करोड़ टैक्स वसूलती है। उन्होंने कहा कि जब दो लाख करोड़ का कोयला फ्री में बांटा गया तो ये टैक्स क्यों नहीं माफ कर दिया जाता। अगर ऐसा हो जाए तो डीजल की कीमत बढ़ने की बजाय घटकर करीब 32 रुपये लीटर हो जाएगी। डीजल की कीमत गिरने से महंगाई भी अपने आप कम हो जाएगी क्योंकि हर चीज के दाम घटेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जो टैक्स वसूला जाता है उसका एक बड़ा हिस्सा राज्य सरकार के पास भी जाता है। अगर बीजेपी को वाकई जनता की फिक्र है तो वो पहले अपने राज्यों में जनता को राहत देने के लिए टैक्स पांच रुपये कम क्यों नहीं कर देती।












Click it and Unblock the Notifications