जनता पर बेरहम हुई सरकार की हर जगह त्राहिमाम-त्राहिमाम

Manmohan Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सरकार ने देश की जनता को महंगाई का एक और करारा झटका दिया है। देर रात डीजल की कीमतों में 5 रुपये बढ़ाकर सरकार ने कमर तोड़ दिया है। इतना ही नहीं सब्‍सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की सीमा तय कर सिर्फ 6 कर दिया गया है। इसका मतलब अगर आपको सातंवा सिलेंडर लेना पड़े तो आपको 750 रुपये देने होंगे। डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी से सब्‍जी, दाल, चावल, आटा और वो चीज मंहगी हो जायेगी जो इंसान रोजमर्रा में इस्‍तमाल करता है। सीधे शब्‍दों में कहें तो कमरतोड़ महंगाई से जनता को राहत दिलाने के दावे करने वाली सरकार ने आखिरकार अपना रंग दिखा दिया। महंगाई के आगे लाचार सरकार को जनता से ज्यादा तेल कंपनियों के घाटे की चिंता हुई, लिहाजा सरकारी तेल कंपनियों को आम आदमी की जेब खंगालने की खुली छूट दे दी गई। डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता को ठेंगा दिखा दिया है कि अब करते रहो त्राहिमाम।

अब रहम करो मनमोहन

डीजल के दाम बढ़ने और रसोई गैस महंगी होने से जनता पर दोहरी मार पड़ी है। देश के लोग केंद्र सरकार को कोस रहे हैं। सरकार के दिए इस बड़े झटके से आम जनता को महंगाई का करंट लगा है। चारों तरफ लोगों का सिर्फ यही कहना है कि अब रहम करो मनमोहन। एक घरेलू महिला से गैस सिलेंडर के संबंध में बात करने पर उसने कहा कि उनके घर में एक माह में एक घरेलू सिलेंडर की खपत होती है। और सरकार ने सिलेंडर की सीमा तय कर दी है इसका मतलब कि उनके यहां अब सिर्फ 6 माह ही खाना बन सकेगा।

स्‍कूल बस किराये बढ़ाने का ऐलान

गुरुवार को सरकार ने डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाए गये तो इसका असर चौतरफा दिखने लगा। मुंबई में स्‍कूल बसों का किराया बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया। एक अक्टूबर से बढ़ा किराया लागू होगा यानी कल ही डीजल के दाम बढ़े और अब आने वाले महीने से ज्यादा स्कूल बस किराया देना होगा। छोटी स्कूल बसों का किराया 50 रुपए होता था वो अब 50 रुपए बढ़ कर 650 रुपए हो जाएगा। जिन बसों का किराया पहले ही 650 रुपए था वो बढ़ कर 680 रुपए हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+