चार घंटे बंधक रहने के बाद पुलिस अधीक्षक रिहा

police
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद के सैफाबाद इलाके में एक पुलिस अधीक्षक को चार घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया। बुधवार को पुलिस परिवहन संगठन के एक पुलिस अधीक्षक को एक निलंबित हेड कांस्‍टेबल ने 4 घंटों तक बंदी बनाकर रखा। कांस्‍टेबल ने लोगों को धमकी दी थी कि मेरे पास बहुत पेट्रोल है, अगर किसी ने एसपी को छुड़ाने की कोशीश की तो अधिकारी को जिंदा जलकार खुद भी आत्‍महत्‍या कर लेगा।

पास मौजूद अन्‍य लोगों को उसने धमकी दी कि अगर किसी ने छुड़ाने की कोशीश की, तो कमरे में आग लगा देगा। इस घटना की जानकारी मिलते की वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कांस्‍टेबल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक और कुछ अन्‍य पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने उसका उत्‍पीड़न किया है। उसको विभाग से निलंबित कर दिया गया है।

उसने बंधन पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की भी मांग की। उसने एक टीवी चैनल के माध्‍यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। जब कांस्‍टेबल शर्मा की बात पुलिस महानिदेशक वी दिनेश रेड्डी से फोन पर बात हुई, उसके कुछ देर बाद उसने अधिकारी को रिहा किया। उसने अधिकारी को सैफआबाद में एक लॉज के कमरे में चार घंटे तक बंधन बनाकर रखा।

इस दौरान कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों से उसकी बात भी हुई। हेड कांस्टेबल और एसपी दोनों का संबंध पुलिस ट्रांसपोर्ट संगठन से है। शर्मा ने आरोप लगाया था कि इस संगठन में बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार फैला हुआ है। विभाग में भारी संख्‍या में ड्राइवरों की जगह खाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+