मनीष तिवारी, चिरंजीवी, रेणुका, ऑस्कर और जनार्दन बनेंगे मंत्री!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजनीतिक गलियारों में दबी जुबान में चर्चा चल रही है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरों का शामिल किया जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो कैबिनेट में फेरबदल होने के आसार हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी, जनार्दन द्विवेदी, रेणुका चौधरी और ऑस्कर फर्नांडिस को मंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा यह भी है रेणुका चौधरी को भी सरकार में शामिल किया जा सकता है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा। वहीं गुलाम नबी आजाद को पेट्रोलियम मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है जो अभी स्वास्थ्य मंत्री हैं।
के रहमान खान के बारे में भी कहा जा रहा है कि उन्हें कि उन्हें कैबिनेट में मंत्री की कुर्सी मिल सकती है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की जगह आनंद शर्मा ले सकते हैं। खैर यह फेरबदल कबतक होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है मगर यह खबर पक्की है कि कैबिनेट में फेरबदल तय है।
राज्य मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस और के रहमान खान को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय वापस लिया जा सकता है वो सिर्फ कानून मंत्री का कार्यभार देखेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कपिल सिब्बल के पास दूर संचार मंत्रालय रहेगा जबकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय किसी और को मिल सकता है।
ऐसी चर्चा है कि मनीष तिवारी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय सौंपा जा सकता है। वहीं साऊथ एक्टर और प्रजाराज्यम पार्टी के अध्यक्ष चिरंजीवी को भी कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा जोरो पर है। यूपीए में मौजूद एक बड़े पदाधिकारी ने बताया कि यह फेरबदल सितंबर माह के अंत तक हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications