फेसबुक पर हसीनाएं लूट रही हैं सैनिकों को

यह खुलासा हुआ है आस्ट्रेलिया सरकार की एक रिपोर्ट में, जिसे छापा है आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने।जो रिपोर्ट सामने आयी है उसमें कहा गया है कि आतंकवादी सुंदर महिलाओं का रूप धरकर अपना फेसबुक प्रोफाइल बनाते हैं और सैनिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। सैनिक मदमस्त रूप देखकर लट्ट हो जाते हैं और दोस्ती कर बैठते हैं।और जब दोस्ती परवान चढ़ने लगती है तो सैनिक अपने देश की गोपनीय जानकारियां हसीनाओं के रूप में मौजूद आतंकियो को बता देते हैं। रक्षा विभाग की इस रिपोर्ट में सोशल मीडिया के खतरों को बयां किया गया है।
इस रिपोर्ट में सैनिको को अनजान सुंदरियों से दूर रहने की सलाहदी गयी है और कहा गया है कि चैट के दौरान सैनिक अपनी तस्वीर और कोई संदेश पोस्ट ना करें जिसे की इंटरनेट की भाषा में जियो टैगिंग कहते है। क्योंकि इसके जरिये यह पता लग जाता है कि मैसेज और फोटो किस वेबसाइट और किस लोकेशन से भेजा गया है।इसलिए सैनिकों को फेसबुक पर दोस्ती करने से पहले सावधानी बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications