'घमंडी रावण की तरह घमंड ना करो कांग्रेस'
नई दिल्ली। कालेधन के खिलाफ जंग लड़ने वाले योग गुरू बाबा रामदेव ने एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्गी राजा जबरदस्ती मुझे अपराधी शामिल करने में जुटे हुए हैं। उनका उनके गुरु शंकर देव की गुमशुदगी से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वो गुरू राजीव दीक्षित की मौत के जिम्मेदार हैं।
दिग्विजय सिंह और पूरी कांग्रेस पार्टी मुझे बदनाम कर रही है मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है जिसमें वो कभी सफल नहीं होगी। आपको बता दें कि गुरु शंकर देव जुलाई 2007 से लापता हैं।
बाब रामदेव यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि कांग्रेस सारे हथकंडे अपना रही है ताकि उनकी लड़ाई खत्म हो जाये तो मैं बता दूं कि योग गुरू अब रूकने वाला नहीं हैं। एक बार फिर से बाबा रामदेव ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज कहा।
बाबा ने कहा कि कभी मुझे कांग्रेस व्यपारी कहती है,कभी कर चोर कहती है तो कभी मुझे भगवा पहनने वाला ढोगीं कहती है,वो खुद नहीं जानती है कि वो कह क्या रही है।
उन्होंने कांग्रेस को कहा कि घमंड ना करो क्योंकि जब घमंड रावण का नहीं रहा तो तुम भला क्या चीज हो। देश की जनता कांग्रेस की हकीकत जान चुकी है औऱ वो ही कांग्रेस को सबक सिखायेगी।













Click it and Unblock the Notifications