पाक: प्रधानमंत्री के फर्जी ई-मेल से मची खलबली

पीएम कार्यालय को फर्जी मेल किया गया था। न्यूज पेपर डॅान के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता शफकत जलील ने कहा कि इसमें कोई भी टेक्स्ट मैसेज नहीं लिखा था, इसमें रक्षा दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से संदेश लिखा हुआ था। यह मेल रक्षा दिवस पर प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ था। यह मेल प्रधानमंत्री का संदेश बताकर किया गया था।
पीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि फर्जी ईमेल से वाकिफ होने के बाद हमने पत्रकारों से कहा कि फर्जी पते से भेजे गए इस संदेश की अनदेखी करें। उन्होंने कहा कि हमे पता चला है कि फर्जी पते से प्रधानमंत्री का संदेश बताकर एक मेल भेजा गया है। जब हमे इस मेल का पता चला तो हमने तुरंत मीडिया को इसकी सूचना दी कि प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने रक्षा दिवस पर कोई संदेश जारी नहीं किया है।
पाकिस्तान में रक्षा दिवस 6 सितंबर को मनाया जाता है। एक पाकिस्तानी अधिकारी ने इसपर हैरानी जताते हुए कहा कि इस तरह की घटना देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी सेंध है। इस तरह प्रधानमंत्री का र्हमेल पता हैक करना, देश के लिए चिंतनीय है। फर्जी ई-मेल '[email protected]' इस पते से किया गया था। पाकिस्तान का अधिकारिक ईमेल आईडी पीएममीडियाऑफिस एट जीमेल डॉट कॉम, पीएमकैम्पऑफिस एट जीमेल डॉट कॉम और पीएममीडियाऑफिस3 एट जीमेल डॉट कॉम है।












Click it and Unblock the Notifications